कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले लगा झटका, अरुण सिंह हुए भाजपा में शामिल, पूर्व विधायक मंतुराम पवार ने भी की घर वापसी
March 4, 2024 | by livekhabar24x7.com
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में सियासी खलबली मच गई है। छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। वहीं अंतागढ़ के पूर्व विधायक मंतुराम पवार ने भी घर वापसी की है। अरूण सिंह चौहान के अलावे मस्तूरी जिला पंचायत के 2 सदस्यों ने भी भाजपा प्रवेश किया है।
सोमवार को इस आसय का पत्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी को सौंप दिया, सुबह वे अपने समर्थको के साथ रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह व भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगें।
RELATED POSTS
View all