कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति
September 13, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। साथ में दो नवनियुक्त प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग भी पहुंचेंगे।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट प्रवास के दौरान नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे. इसके अलावा संगठन में बदलाव को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
RELATED POSTS
View all