Live Khabar 24x7

कांग्रेस नेता ने परिवार समेत जहर खाकर किया सुसाइड, माता-पिता और 2 बेटों की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

September 1, 2024 | by Nitesh Sharma

 

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता ने परिवार सहित जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इनमें कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे शामिल है। घटना से हड़कंप मच गया है। फिलहाल परिवार का आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी मुताबिक, सामूहिक आत्महत्या करने वाला कांग्रेस नेता पंचराम यादव, जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व सचिव थे। कांग्रेस नेता की पत्नी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। सभी को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने RB अस्पताल में दम तोड़ा है।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आशंका है कि कर्ज से परेशान होकर कदम उठाया है। आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था। पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान हैं।

दरअसल, पड़ोस की एक लड़की कांग्रेस नेता घर हमेशा आती जाती थी। जब वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके घर गई, तो ताला बंद देखा। इसके बाद पीछे के दरवाजे से जाकर आवाज लगाई। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में लड़की को अनहोनी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने लोगों को जानकारी दी।

RELATED POSTS

View all

view all