चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा – जब तक EVM है, चुनाव निष्पक्ष नहीं
November 23, 2024 | by Nitesh Sharma

लखनऊ। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आने वाले है। साथ ही छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर है, क्योंकि यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं। इन सब के बीच कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि जब तक ईवीएम है चुनाव निष्पक्ष नही हो सकता । महाराष्ट्र का चुनावी रुझान स्पष्ट रूप से संकेत देता है ए EVM की जीत है।
महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में NDA 215 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अघाड़ी गठबंधन 63 सीटों पर आगे है। वहीं झारखंड में झारखंड के ताजा रुझानों में 81 सीटों में से 27 में बीजेपी नीत एनडीए आगे चल रहा है। वहीं INDIA 51 सीटों में आगे है।
RELATED POSTS
View all