कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, कई वरिष्ठ नेता भी हुए शामिल
August 20, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खासम खास विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। जहां न्यायिक रिमांड खत्म होने पर विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए है। इस बैठक में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा हो रही है। आगामी दिनों में प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।
RELATED POSTS
View all