Live Khabar 24x7

Bharat Jodo Nyay Yatra पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का फूंकेगी पुतला

January 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरूआती दौर में कमजोर पड़ते नजर आ रही है। लोकसभा के पहले यात्रा एक जनसंपर्क के रूप में नजर आ रही थी। जिसे लेकर अन्य पार्टियां यात्रा को पॉलिटिकल इवेंट बता रही है। अब रविवार को असम के सोनितपुर जिले में असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा पर हमला और महासचिव जयराम रमेश की कार को निशाना बनाया जानें से पार्टी में क्रोध है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रया दी है। कहा कि क्या मंदिर पर भी इनका (भाजपा) नियंत्रण चलेगा। पार्टी ने बोरा पर हुए हमले में बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।

अब काफिले पर हुए हमले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया जाएगा। पूरे प्रदेश भर में शाम पांच बजे पुतला दहन का कार्यक्रम तय किया गया है। छत्तीसगढ़ में 5 बजे पुतला दहन किया जाएगा। हालांकि कांग्रेसी के सामने चुनौती होगी की वह राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का उत्साव मनाने मंदिरों में सुंदरकांड करेंगे या पुतला दहन।

RELATED POSTS

View all

view all