Live Khabar 24x7

“कांग्रेस को न्याय यात्रा नहीं माफी यात्रा निकालना चाहिए”, डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान

October 1, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली जारी न्याय यात्रा को लेकर सियासत जारी है। जहां पदयात्रा के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया जा रहा है। वहीं सत्ता पर सवार भाजपा ने न्याय यात्रा को लेकर हमला बोला है। सूबे के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

वहीं कांग्रेस की छग न्याय यात्रा पर अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। जिस पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को न्याय यात्रा नहीं माफी यात्रा निकालना चाहिए। कांग्रेस ने प्रदेश के हर वर्ग के साथ अन्याय किया है। अपनी सरकार में हुए अन्याय के लिए कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस की यात्रा में जो कुछ हो रहा है, उसे सब देख रहे हैं। सभी को पता है इस यात्रा में क्या हो रहा है। हमेशा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय धोखा देने का काम किया है।

प्रयास फाउंडेशन के बच्चों द्वारा घेराव किया जाने के सवाल पर कहा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने शैक्षणिक वातावरण के लिए लगातार राज्य सरकार काम कर रही है। हम इस दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all