मंत्री के बंगले में आरक्षक ने किया सुसाइड, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
February 10, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते रात एक बड़ी घटना हुई हैं। यहां साय सरकार के मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। स्टेशन रोड स्तिथ बंगले पर आरक्षक तैनात था। बीती रात करीब 2 बजे आरक्षक रोहित सलामे ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली।
Read More : CG Crime : छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दबोचे गए दो गांजा तस्कर, 25 किलो से अधिक का गांजा बरामद
मंत्री दयाल के बंगले पर आत्महत्या की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एसपी ने मामले की जांच कर शव को अपने कब्जे में लिया। आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
RELATED POSTS
View all