Live Khabar 24x7

आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मच गया हड़कंप, अस्पताल में कराया गया भर्ती

May 12, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायगढ़ : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ पुलिसकर्मी के आरक्षक बेटे ने खुद को गोली मार ली है। मौके पर गोली से आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुँचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, चांदमारी इलाके में अचानक हड़कम्प मचने से जुटमिल थाना में पदस्थ सन्नी मालाकार ने अपने मकान में खुद के रायफल से सीने पर गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

खून से लथपथ आरक्षक को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती पहुँचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वर्तमान में सन्नी की ड्यूटी एसपी बंगले में थी। फिलहान आरक्षक की हालत नाजूक बताई जा रही है, इसलिए उसे बेहतर उपचार हेतु राजधानी रेफर किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all