Live Khabar 24x7

आरक्षक पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

November 10, 2024 | by Nitesh Sharma

Suspended

 

Suspended

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक आरक्षक पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आरक्षक नवनीत कलसी को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कांस्टेबल ने पहले झूठ बोलकर विवाद करने लगा और फिर सरेराह विवाद करने लगा। बताया जा रहा है कि रानी तरई थाने में कांस्टेबल नवनीत पदस्थ था। वहीं खुर्सीपार पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। आरोप है शराब के नशे में जवान नवनीत कलसी था।

जानकारी मुताबिक, आरक्षक नवनीत कलसी की ड्यूटी रानी तरई थाने में लगाई गई थी। लेकिन दिवाली पर्व के बीच उसने बीमार होने का झूठा बहाना बताकर अपने घर घुर्सीपार आ गया। 3 नवंबर को मातर का त्योहार के दिन नवनीत कलसी शराब के नशे में था। इस दिन आरक्षक नवनीत डबरापारा ओवरब्रिज के सामने जवान नवनीत कलसी लोगों से नशे में विवाद कर रहा था।

जब विवाद बढ़ा तो मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद वो पुलिस का का डंडा छीनकर लोगों को मारकर भगाने लगा। मौके पर सीएसपी उसे पहचान नहीं सके। सीएसपी ने जब उसे शराब के नशे में होने पर फटकार लगायी, तो वहां से भाग गया। अगले दिन 4 नवंबर को भी उसने डबरापारा ओवरब्रिज के सामने एक दंपत्ति से विवाद किया।

नवनीत कलसी के खिलाफ दंपत्ति ने शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद आरक्षक की शिकायत एसपी के पास पहुंची। एसपी के निर्देश पर आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं एसपी ने जवान को सस्पेंड भी कर दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all