Live Khabar 24x7

Controversial Statement : सैम पित्रोदा के बयान से फिर छिड़ा विवाद, कहा – नॉर्थ-ईस्ट वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं

May 8, 2024 | by Nitesh Sharma

Controversial Statement

 

नई दिल्ली। Controversial Statement : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का एकबार फिर विवादित्य बयान सामने आया है। हाल में विरासत टैक्स को लेकर बयान दिया था, जिसे लेकर विवाद छिड़ गया। अब फिर उनका नया विवादित बयान सामने आया है। भारत की विविधता पर सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं।

जानें पूरा मामला

Read More : CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, X पर पोस्ट करते हुए लिखा – कांग्रेसी कितना भी कीचड़ फैलाएं, कमल ही खिलेगा

अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।’ पित्रोदा ने कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।

सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेताओं ने निशाना साधना भी शुरू कर दिया है। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पित्रोदा के बयान पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं भारतीय जैसा ही लगता हूं। हम एक विविधता भरा देश हैं, हम अलग दिख सकते हैं, लेकिन हम सब एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो।’

RELATED POSTS

View all

view all