Live Khabar 24x7

Corona Update : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 12,591 ने मामले, 29 संक्रमितों की गई जान, सक्रिय मामले 65 हजार के पार

April 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। देश में अब कोरोना के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 12,591 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले बुधवार को दस हजार 542 केस सामने आए थे। इसी के साथ देश में सक्रिय मामले 65 हजार 286 तक पहुंच गए हैं।

Read More : Corona Update : भारत में पिछले 24 घंटों में सामने आए 10 हजार से अधिक मामलें, 38 लोगों की हुई मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दस हजार 827 लोग कोरोना से सही हुए हैं। इसी के साथ सही होने वाले मरीजों की संख्या 44,261,476 हो गई। इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 5 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है।

बीते 24 घंटों में देश में 29 लोगों कीमौत हुई हैं। इससे छत्तीसगढ़ में चार, दिल्ली में पांच, हिमाचल प्रदेश में दो, कर्नाटक में तीन, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक और महाराष्ट्र में छह, राजस्थान में दो लोगों की मौत हुई है। केरल में दो मौतें हुईं।

RELATED POSTS

View all

view all