Live Khabar 24x7

Corona Update : देश में लगातार पांचवें दिन सामने आए 10 हजार से ज्यादा नए मामले, 29 संक्रमितों की मौत, एक्टिव केस की संख्या 68 हजार के करीब

April 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Corona Update : देश में लगातार पांचवे दिन कोरोना के मामले 10 हजार के पार आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों अनुसार बीते 24 घंटों में देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 हो गई है। वहीं 29 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया।

Read More : Corona Update : बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 7,633 नए मामले, 11 संक्रमितों ने तोड़ा दम, सक्रिय मामले 61 हजार के पार

 

Corona Update : स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Department) ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 98.66 है। एक्टिव केसों की संख्या 67,806 है, जो कुल संक्रमण का 0.15 प्रतिशत है। भारत में अब तक 4,42,92,854 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके अलावा मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

RELATED POSTS

View all

view all