Live Khabar 24x7

Corona Update Today : देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 11,109 नए मामले, 26 संक्रमितों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 5 % के पार

April 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Corona Update Today : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,109 नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान 29 संक्रमितों की मौत हो गई। भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 5.01% हो गई है।

Read More : Corona Update : देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना! एक ही दिन में मिले 10 हजार से ज्यादा संक्रमित, छत्तीसगढ़ से भी सामने आए डराने वाले आंकड़े

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1527 न‌ए मामले आए। पॉजिटिविटी रेट भी 27.77% हो गया। वहीं 2 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 909 मरीज ठीक हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की बात करे तो यहां लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले 300 के पार हो गए हैं। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कुल 370 नए मामलों की पुष्टि की गई। जिसमें सर्वाधिक 41 केस रायपुर जिले से मिले । वही डरने वाली बात यह रही कि 2 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 994 से बढ़कर 1260 हो चुकी है।

 

RELATED POSTS

View all

view all