Live Khabar 24x7

खतना कार्यक्रम में गौ हत्या : लोगों को परोसने की थी तैयारी, लेकिन मौके पर पहुंच गई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2024 | by Nitesh Sharma

 

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गौ हत्या के बाद लोगों को मांस खिलाने की तैयारी की थी। लेकिन सूचना पर मौके में पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कुछ लोग फरार हो गए है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

दरअसल, ग्राम छतवा में बेटे के लिए खतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गाय की हत्या करके उसके मांस को बनाकर लोगों को खिलाने की चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कटे हुए मांस को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन कुछ और आरोपी मौके से फरार हो गए।

RELATED POSTS

View all

view all