Live Khabar 24x7

गौ तस्करी का मामला, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

September 22, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मुंगेली। मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 2 दिन मे अलग अलग 2 कार्रवाही करते हुए अवैध रूप से पशु तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुखबीर की सूचना पर 20 सितंबर की रात टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम धनगांव के पास में कुछ लोग पीकप वाहन में मवेशी गाय-बछड़ा को कुरतापूर्वक भरकर ले जा रहें है, जो गौ तस्करी करने वाले हैं।

धनगांव बायपास के पास एक सफेद रंग की पीकप बाहन के CG-28-Q-9959 में कुछ लोग मवेशियों को वाहन में भर रहे थे। रेड कार्यवाही में मौके से दो लोगों को पकड़ा गया एवं बिहारी सप्रे निवासी नेवासपुर नाम का व्यक्ति मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पकड़े गये दो लोगों से नाम पता पुछने पर अपना नाम बंटी पाटले उर्फ शैलेन्द्र पाटले निवासी पेंडाराकापा एवं शिवा धुव्र उम्र 20 वर्ष निवासी नेवासपुर के रहने वाले बताये। जब पीकप वाहन को चेक किये तो वाहन अंदर ठूंस पुंस कर 03 नग गाय, 03 नग बछडा, कुल 06 नग मवेशि भरे हुये थे।

आरोपियो से पुछताछ करने पर बताये की मवेशियों को कत्ल खाना ले जाने के लिये, ग्राम खुडिया ले जा रहे है और वहां से मध्य प्रदेश भेजना बताये एवं आरोपियों के द्वारा 03 नग गाय, 03 नग बछडा, कुल 06 नग मवेशियों किमती करीब 12 हजार रूपये एवं मौके से पीकप वाहन को जप्त कर कब्जा कर लिया।

बाद मय माल मुल्जिम के स्टेशन वापस आया एवं अपराध कमांक 361/24 धारा 4,6,10, कृषक पषु परि. अधि 2024 पशुओं के प्रति कुरता अधि. 1960 की धारा 11 (1) (घ) कायम कर विवेचना में लिया गया। जप्तशुदा मवेशियो का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। बाद मवेशियो को पशु गौशाला पण्डरभ‌ट्ठा में सुरक्षार्थ रखा गया है, आरोपियों के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत दिनांक 21-09-2024 के कमश 01:30, 01:40 बजे विधिवत गिर किया गया है। न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है। तथा प्रकरण में जप्त पीकअप वाहन को राजसात किये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all