Live Khabar 24x7

Cricket News : ईशान किशन ने दिखाई धोनी जैसे चालाकी, लेकिन हो गया उल्टा, देखें VIDEO

August 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

Cricket News : युवाओं से भरी भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेल रही। जिसके शुरू के दो मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले मुकाबले में टीम इंडिया एक समय आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी लेकिन फिर भी मैच हार गई। वहीं दूसरे मुकाबले में 2 विकेट से हार मिली। इस जीत के साथ विंडीज की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं।

दूसरे मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी हुई जिसके कारण अब ईशान किशन चर्चाओं में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इंडियन विकेटकीपर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कैरेबियाई कप्तान रोवमैन पॉवेल को स्टंप आउट करने के लिए चालाकी दिखाते नजर आए। यह घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के 7वें ओवर में घटी।

Read More : Cricketer Retirement : वर्ल्डकप से पहले इस धाकड़ बल्लेबाज ने क्रिकेट से लिया संन्यास, फैंस का जताया आभार, सोशल मीडिया पर पोस्ट की इमोशनल स्टोरी

यह ओवर युजवेंद्र चहल कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद चहल ने लेंग स्टंप पर वॉइड फेंकी। बॉल और बैट का कोई संपर्क नहीं हुआ और यह गेंद सीधा विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में चली गई। यहां किशन ने चालाकी दिखाते हुए कैरेबियाई कप्तान को स्टंप आउट करना चाहा। यहां ईशान स्टंप के पास बॉल को लेकर खड़े हो गए। वह इंतजार कर रहे थे कि कब पॉवेल अपना पिछला पैर हवा में उठाएंगे तो वह बेल्स को गिराकर उन्हें आउट कर देंगे।

ईशान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह बल्लेबाज का पवेलियन भेजना चाहते थे लेकिन यहां कुछ उल्टा ही हो गया। रोवमैन पॉवेल ने हल्की हरकत की और ईशान ने बेल्स जमीन पर गिरा दिये। विकेटकीपर ने अपील की और थर्ड अंपायर के पास यह फैसला चला गया। थर्ड अंपायर ने अलग-अलग एंगल से फ्रेम देखे जिसके बाद यह साफ हो गया कि ईशान ने जब बेल्स गिराए तब पॉवेल का पैर हवा में नहीं था।

RELATED POSTS

View all

view all