Cricket : सूर्या का जलवा बरकरार, लगातार दूसरी बार जीता T20 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड, गिल भी हुए सम्मानित…
January 24, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Cricket : साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को आज अलग-अलग पुरस्कार से नवाजा गया। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2023 के लिए टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है। सूर्यकुमार को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है। सूर्यकुमार को इससे पहले टी20 टीम ऑफ द ईयर में भी रखा गया था और उन्हें कप्तान बनाया गया था। सूर्या लगातार दो बार टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 2022 के लिए भी उन्हें यह अवॉर्ड मिला था।
Read More : Indian Cricket Team : राहुल द्रविड़ ही संभालेंगे इंडियन टीम के कोच की कमान, BCCI ने बढ़ाया कार्यकाल, जय शाह ने कहा उनसे बेहतर और कोई व्यक्ति नहीं
सूर्यकुमार ने 2023 में करीब 50 के औसत और 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 अपना दबदबा बनाए रखा। पिछले साल उन्होंने भारत को कई मैचों में जीत दिलाई थी। सूर्यकुमार ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, उगांडा के अल्पेश रमजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन को हराकर अवॉर्ड जीता है। सूर्या ने पिछले साल 17 पारियों में 733 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 48.86 और स्ट्राइक रेट 155.95 का रहा था।
प्लेयर ऑफ द ईयर बने शुभमन गिल
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को 12 महीने में शानदार प्रदर्शन करने के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन 12 महीनों के दौरान वह वनडे में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और इस प्रारूप में पांच शतक लगाए। उन्होंने इस दौरान 29 मैचों में 63.36 की औसत से 1584 रन बनाए। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पिछले साल जुलाई में रोसेउ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रनों की पारी खेलकर 2022-23 सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू का पुरस्कार जीता।
RELATED POSTS
View all