Live Khabar 24x7

Cricket World Cup Schedule : क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन होगा भारत-पाक का महा-मुकाबला

June 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Cricket World Cup Schedule : सभी क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप का शेड्यूल (2023 Cricket World Cup Schedule) जारी कर दिया गया है। इस बीच लोगों को सबसे ज्यादा उत्सुकता भारत और पकिस्तान को लेकर है। जिसकी तारीख सामने आ गई है। वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने जा रहा है।

World Cup 2023 Match In Raipur : क्रिकेट लवर्स की बल्ले-बल्ले! Raipur में होगा ICC World Cup 2023 का मैच!

Cricket World Cup Schedule : इस लीग में भारत (Indian Cricket Team) अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के खिलाफ खेलेगा। ऐसा पहली बार है जब, पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा। इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप (One-Day Cricket World Cup) की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। मुंबई (Mumbai) में मंगलवार को 13वें वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी किया गया।

Read More : Cricket News : काउंटी क्रिकेट में अपने गेंदबाजी से कहर बरपा रहा ये भारतीय खिलाड़ी, क्रिकेट प्रेमी कर रहे जमकर तारीफ, अब T20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया में करेंगे वापसी

Cricket World Cup Schedule : डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले के साथ 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद (Ahemdabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

देखें पूरा शेड्यूल

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all