Live Khabar 24x7

क्रिकेटर रोहित शर्मा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी रितिका ने बेटे को दिया जन्म

November 16, 2024 | by Nitesh Sharma

rohit

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मुंबई। टीम इंडिया इस वक्त बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। 22 नवम्बर से सीरीज की शुरुआत होनी हैं। इससे पहले टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर एक बार फिर से खुशियां आई हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया हैं। रोहित इसी कारण से अभी तक ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं।

यह रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का दूसरा बच्चा है। आपको बता दें रोहित और रितिका ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों शादी के तीन साल बाद बिटिया के माता पिता बने थे। रोहित ने बच्चे के जन्म के लिए टीम इंडिया से ब्रेक लिया था लेकिन अब वह 22 नवंबर से शुरू होने वाले पर्थ टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। रोहित टीम इंडिया के बाकी सदस्यों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हुए थे। उनका शुरुआती दो टेस्ट में खेलना तय नहीं था. लेकिन अब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all