Live Khabar 24x7

Crime : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एक साल तक बनाता रहा हवस का शिकार

May 31, 2024 | by Nitesh Sharma

Crime

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही : Crime : जिले से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को एमपी के बिजुरी से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि 16 साल में एक नाबालिग से 2 मार्च 2023 को दुष्कर्म की वारदात हुई. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार एक साल से भी ज्यादा समय तक उसका यौन शोषण किया. पीड़िता ने जब शादी के लिए दवाब बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा.

रेप की इस घटना के बाद 29 मई को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मरवाही थाने में केस दर्ज कराया. एफआईआर रजिस्टर होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी. पूछताछ और जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी मध्यप्रदेश के बिजुरी का रहने वाला है. जिसके बाद मरवाही पुलिस ने टीम बनाई और आरोपी को मध्यप्रदेश के बिजुरी से गिरफ्तार किया.

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पीड़िता जब एमपी के बिजुरी में रिश्तेदार के घर गई थी. उस दौरान ही आरोपी से उसकी जान पहचान हुई. उसके बाद उसने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाया फिर शादी के सपने दिखाए. इसके बाद वह उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा. लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया. उसके बाद पीड़िता और उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी बीते एक साल से लड़की का यौन शोषण कर रहा था. मरवाही पुलिस ने केस रजि

RELATED POSTS

View all

view all