Live Khabar 24x7

Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

November 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Crime : लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैरन बाजार पास प्रार्थी को दोपहिया वाहन से गिराकर लूट की घटना को अंजाम दिये थे। घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ऋतिक केसवानी पूर्व में थाना टिकरापारा से लूट, थाना गंज से हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

Read More : Crime : नाले में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, जताई जा रही हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

आरोपी समीर उर्फ मुख्तार खान थाना आजाद चौक से पूर्व में चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 14,700/- रुपए, टिफिन बॉक्स, बैग तथा एजेंसी की चाबी जब्त किया गया है । घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन सीजी/04/एनजी/1923 एवं 01 नग ब्लेड भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  •  ऋतिक केसवानी पिता चंद्रभान केसवानी उम्र 23 साल निवासी म.नं. आर.-138 आर.डी.ए कॉलोनी बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा रायपुर ।
  • अनूप विश्वास पिता स्व. बसंत विश्वास उम्र 20 साल निवासी दुर्गा विहार डूंडा थाना टिकरापारा रायपुर ।
  •  समीर उर्फ मुख्तार खान पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 25 साल निवासी म.नं. 363 मुस्लिम हाल के पास संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

RELATED POSTS

View all

view all