Live Khabar 24x7

Crime : कांकेर में भाजपा नेता असीम राय की हत्या, बीच बाजार में अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, CM साय ने कहा दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा…

January 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

कांकेर। Crime : कांकेर जिले के पखांजूर में रविवार देर रात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। नक्सली घटना या आपसी रंजिश यह अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार एसडीओपी कार्यालय के पास स्वयं के व्यवसायिक काम्प्लेक्स से घर की ओर जाते समय उन्हें गोली मारी गई। डाक्टर पीयूष टोप्पो ने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात लोगों ने गोलीमार कर उनकी हत्या की है। उन पर आठ वर्ष पहले भी आपसी रंजिश में हमला हुआ था। उन्हें हमलावरों ने गोली मारी थी, लेकिन गोली उनके हाथ को छूकर निकल गई थी।

Read More : Raipur Crime : गांजा बेचते पकड़ाए तीन युवक, पुलिस ने 4.66 किलों गांजा जब्त

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक अस्पताल में भारी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। पखांजूर नगर पंचायत में अभी कांग्रेस का कब्जा है। यहां कांग्रेस के बप्पा गांगुली अध्यक्ष हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया है।

सीएम साय ने दी प्रतिक्रिया

भाजपा नेता असीम राय की हत्या पर सीएम साय ने प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा कि, “पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा कांकेर के जिला उपाध्यक्ष असीम राय जी की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना करता हूँ। विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा।”

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all