Crime : छत्तीसगढ़ एक बार फिर शर्मशार, 6 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया रेप, परिजन और महिला मोर्चा करने जा रहे धरसींवा थाने का घेराव
September 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Crime : छत्तीसगढ़ एक बार फिर शर्मशार हुआ हैं। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले दरिंदे ने 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी जब स्वजनों को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घटना को लेकर स्वजनों ने जमकर हंगामा किया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले लड़के को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। वहीं पुलिस के रवैय्ये से नाराज होकर परिजन और महिला मोर्चा धरसींवा थाना का घेराव करने जा रहे है।
कुछ दिन पहले और हुई थी घटना
इसे पहले राजधानी रायपुर में गैंगरेप की एक और वारदात सामने आई थी। तीन दरिंदो ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया। राजधानी के मल्टी लेवल पार्किंग में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं 25 दिन पहले मंदिर हसौद में दो सगी बहनों से गैंगरेप होने की वारदात सामने आई थी। अब ऐसे में प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
RELATED POSTS
View all