Live Khabar 24x7

Crime : दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, अब तक 6 लोगों की मौत

October 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

Crime, livekhbar24x7

लखनऊ। Crime : यूपी के देवरिया में दो गुटों के बीच हुई खुनी संघर्ष में 6 लोगों को मौत हो गई है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसे में मारे गए लोगों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का नाम भी शामिल है। जमीन को लेकर पुरानी रंजिश में हुए झगड़े के बाद पहले मारपीट हुई फिर जमकर गोलीबारी हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।

मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव में जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत कुल 6 लोगों की हत्या कर दी गई। छह लोगों में से एक व्यक्ति पहले पक्ष का और दूसरे पक्ष के कुल पांच लोग मारे गए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all