Live Khabar 24x7

Crime : बच्चे और महिला की मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

November 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायगढ़। Crime : जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला और बच्चे की अधजली लाश मिलने से सनसनी मच गई। महिला और बच्चे जिस जगह में मिले है वो उस इलाके के नहीं है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी ने महिला और बच्चे की हत्या की फिर शव को यहां लाया और पैरावट में रखकर आग लगा दी।

Read More : Crime : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये की चोरी, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार, ASP पीताम्बर पटेल ने किया मामले का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम नेतनागर की है। रविवार की बीती रात ढाई बजे नेतनागर ग्राम के एक खेत मे रखे पैरावट में भीषण आग लग गई। आगजनी की सूचना के बाद ग्रामीण इकठ्ठा हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया इस दौरान जले हुए पैरा में दो शव मिले। आग में दोनों शव बुरी तरह जल चुके थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Crime : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये की चोरी, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार, ASP पीताम्बर पटेल ने किया मामले का खुलासा

RELATED POSTS

View all

view all