Live Khabar 24x7

Crime News : Pushpa स्टाइल में गांजा तस्करी, चांवल के निचे छिपा था 517 किलों गांजा, उड़ गए सभी के होश

November 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

महासमुंद। Crime News : फिल्म पुष्पा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की अवैध गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महासमुंद में बड़ी खेप पकड़ी है। तस्करों ने मादक पदार्थ गांजा को ऐसे छिपाया था की जांच के दौरान होश ही उड़ गए। नाकाबंदी के शक में ट्रक का चालक और उसका साथी ढाबे के पास वहां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, पिथौरा पुलिस और सायबर सेल ने नेशनल हाईवे 53 पर भारी मात्रा में गांजे से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 517 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 76 लाख रुपये आंकी गई है। पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ट्रक क्रमांक CG 04 JC 2783 में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है।

जिसके बाद मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए नेशनल हाइवे 53 टप्पा सेवईया के पास घेराबंदी की थी। इसी दौरान तस्करों को पुलिस की घेराबंदी के बारे में भनक लग गयी। जिसके बाद ट्रक का ड्राइवर और उसका साथी ट्रक हाइवे पर मौजूद एक ढाबे के पास छोड़कर फरार हो गए।

चावल के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे गांजा

पुलिस के मुताबिक तस्कर ट्रक में खंडा चावल के नीचे गांजा छुपाकर ले रहे थे। जब पुलिस कर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। मामले में पिथौरा पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all