Live Khabar 24x7

Crime News : पति ने पत्नी को चाकू मारा, संबंध बनाने से किया था मना, जिंदा जलाने का भी किया प्रयास

October 27, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कोरबा। Crime News : कोरबा में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल, पत्नी ने अपने पति को संबंध बनाने से मना कर दिया था। जिसके बाद आरोपी ने पत्नी पर चाकू से हमला किया और आग लगाने की कोशिश भी की। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार, आरोपी की पहचान राजेश कुशवाहा के रूप में की गई है। राजेश को शराब की लत थी और वो अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता रहता था। इन सब से परेशान होकर महिला अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ दूसरा किराया का मकान में रहती है। बीती रात राजेश शराब के नशे में धुत होकर पत्नी से संबंध बनाने की जिद्द करने करने लगा।

लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। जिसके बाद आक्रोश में आकर पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बेटी बीच बचाव के लिए आई तो आरोपी ने उसे भी चोटिल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को जलाने के लिए घर में आग लगा दी।

शोर होने पर पड़ोसियों ने मां और उसके बच्चों को घर से निकाला। घटना में घायल मां-बेटी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर, छाती में चोट आई है। वहीं, उसकी बेटी के चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all