Live Khabar 24x7

CRIME NEWS : रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 39 किलोग्राम गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

April 24, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG Crime

रायपुर। CRIME NEWS : राजधानी रायपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. निजात अभियान के तहत गंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है. जिसके तहत आज 39 किलोग्राम गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं.

आपको बता दें कि गंज थाना क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नम्बर 2 के पास गांजा के साथ 3 आरोपियो को रंगे हाथों हिरासत में लिया गया है. आरोपी मूलतः उडीसा, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 39 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त कर लिया है.

Read More : Crime News : आपसी विवाद बना मौत का कारण, 3 अन्य घायल

CRIME NEWS  : जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 3,95,000/- रूपये है. आरोपियों के विरूद्ध गंज थाना में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम विष्णु तोमर, आगरा उत्तर प्रदेश निवासी, अभिमन्यु बेहरा केन्द्रपाडा उडीसा निवासी व अरूण मिश्रा कंगलवाल जिला लुधियाना पंजाब निवासी है.

RELATED POSTS

View all

view all