Live Khabar 24x7

Crime News : सिरफिरे ने 40 बार किया चाक़ू से वार, पत्थर से कुचला सिर, लोग देखते रहे तमाशा, घटना CCTV में कैद

May 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Crime News : देश की राजधानी से दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। राजधानी की एक 16 साल की युवती पर सरफिरे ने चाक़ू से 40 वार किया। आरोपी का जब मन नहीं भरा तो भारी भरकम पत्थर उठाकर युवती पर फेंक रहा, और ऐसा कई बार हुआ।

हालांकि, चाकुओं के कुछ वार में ही युवती की मौत हो गई, लेकिन इस सिरफिरे का जी नहीं भरा। वह लगातार युवती पर चाकू से वार करता रहा और बाद में पत्थर से उसे कुचलता रहा। आरोपी पर खून करने का जूनून इस कदर सवार था कि जाने के बाद वह दोबारा लौटकर आया और फिर से युवती को पत्थर से कुचला।

पूरा मामला राजधानी दिल्ली के शाहबाद देरी इलाके का है। घटना में जिस नाबालिग लड़की की ह्त्या की गई उसका नाम शाक्षी बताया जा रहा है। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिरफिरे हत्यारे का नाम साहिल बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार साहिल और साक्षी दोस्त थे। घटना वाले दिन यानी रविवार 28 मई को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद साहिल ने इस तरह से साक्षी की हत्या कर दी।

बर्थडे पार्टी में जाने के दौरान हमला

जानकारी मुताबिक, साक्षी अपने दोस्त नीतू के बेटे की बर्थडे पारी में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने हमला किया। साहिल ने पहले रास्ते में रोका और एक के बाद एक 40 वार करके साक्षी को मौत के घाट उतार दिया। सरेआम नाबालिग की हत्या के बाद साहिल फरार हो गया। पुलिस उसके ठिकानों पर छापे मारकर उसको गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

CCTV कैमरा में रिकॉर्ड

क्राइम सिन पर कई लोग वहां से गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने भी आरोपी साहिल को रोकने या साक्षी को बचाने की कोशिश तक नहीं की। सीसीटीवी में कई लोगों को बार-बार इधर से उधर जाते देखा गया, लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि वह साहिल को रोक सके।

 

RELATED POSTS

View all

view all