Live Khabar 24x7

Crime : चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बस में सफर कर रहे यात्री के बैग से जब्त किए लाखों रूपए

April 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Crime

 

रायपुर। Crime : थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल वाहनों की चेकिंग के दौरान एक यात्री बस को चेक करने पर एक यात्री के पास बैग में लाखों रूपए पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा यात्री से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ की गई। वहीं रकम से सम्बंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

Read More : Crime : ट्रिपल मर्डर से दहला अमृतसर, सनकी युवक ने मां, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद किया सरेंडर…

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा यात्री के कब्जे से नगदी रकम 16,90,000/- (सोलह लाख नब्बे हजार रूपये) थाना मंदिर हसौद में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु इनकम टैक्स विभाग रायपुर के सुपुर्द किया गया।

बता दे कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all