Live Khabar 24x7

Crime : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 क्विंटल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से अधिक

July 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

महासमुंद। Crime : जिले में पुलिस ने ओडिशा से तस्‍करी कर ला रहे करीब 4 क्विंटल गांजा को पकड़ा है। पुलिस ने एक तस्‍कर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ है। पुलिस को गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुंद होते हुए रायपुर छत्तीसगढ़ होते हुये धार मध्यप्रदेश ले जाने वाला है।

जिस पर थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्रवाई करने एसपी ने निर्देशित किया। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की ओर से वाहन अनुसार एनएच. 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा। जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला।

जिससे नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुनील भवर 22 वर्ष निवासी मल्हेरा थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का होना बताया। ट्रक में पेड़-पौधा रखा था। जिसे बरगढ से चितौड राजस्थान ले जाना बताया। पुलिस की टीम को संदेह होने पर जांच की गई। जिस पर 16 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ गांजा मिला। वाहन से गकुल चार क्विंटल गांजा मिला। गांजा की कीमती एक करोड़ बताई गई है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपित पर कार्रवाई की गई है।

RELATED POSTS

View all

view all