Live Khabar 24x7

Crime : रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 विदेशी ठग को किया गिरफ्तार

May 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Crime : सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसा देकर ठगी करने वाले 3 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नागरिकों (नाइजीरियन) को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया हैं। ये आरोपी युवतियों और महिलाओं से गिफ्ट भेजने के बहाने लाखों रुपए की ठगी को अंजाम देते थे। इन आरोपियों ने सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्मों के जरिए सैकड़ो महिलाओं को झांसे में लेकर देशभर में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Crime

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां साइबर अपराधियों के एक गिरोह ने रायपुर की एक महिला डाक्टर को अपना शिकार बनाया। पहले साइबर ठग ने महिला डाक्‍टर से इंटरनेट मीडिया पर दोस्‍ती की और मेलजोल बढ़ाया। फिर महंगे गिफ्ट भेजने के बहाने अपने जाल में फंसाया फिर कस्टम अधिकारियों द्वारा गिफ्ट पकड़े जाने की बात कहकर 13 लाख 55 हजार रुपये ऐंठ लिए। पकड़े गए तीनों आरोपित नाइजीरियन गिरोह के सदस्‍य है। पुलिस तीनों साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर आई है।

Read More : Crime : मां ने अपने बेटे को सुला दी मौत की नींद, इस मामूली वजह से वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

 

ऐसे करते थे ठगी

मैट्रीमोनियल साइट और वॉट्सएप चेट कर आरोपी धीरे-धीरे महिलाओं का विश्वास जीत लेते थे। इतना ही नहीं आरोपी प्रार्थिया से वॉट्सएप कॉल में भी बात करते थे। प्रार्थिया को गिफ्ट भेजने के नाम पर अपने भरोसे और झांसे में लेकर ठगी की और उससे 13 लाख 55 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस राशि को आरोपी अलग-अलग बैंक खातों के जरिए लेते थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसएसपी के निर्देश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध से संबंधित 19 मोबाईल फोन, 1 लैपटॉप, 31 अलग-अलग बैकों के एटीएम कार्ड, 22 पासबुक, 35 चेकबुक और 1 सिमकार्ड जब्त किया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all