Live Khabar 24x7

Crime : अस्पताल जा रहे पति-पत्नी से सगे भाइयों ने की लूटा, 5 लाख के जेवरात समेत आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

January 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Crime : रायपुर में लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल जा रहे पति-पत्नी से दो आरोपी हैंड बैग छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस की जानकारी अनुसार, आठ दिसंबर को प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ गोल चौक स्थित अस्पताल जा रहा था। जब वह डिडवानिया रेजेंसी के पास हाइवे रोड पहुंचा था। तभी वहाँ सवार दो आरोपी आए और हैंड बैग को छीनकर भाग गए। जिसमें सोने के जेवरात और मोबाइल फोन था। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने आरोपी मनीष रोचलानी को पकड़कर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने सगे भाई उत्तम रोचलानी के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के सोने के जेवरात एवं मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 5 लाख रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में आरोपी उत्तम रोचलानी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all