Live Khabar 24x7

Crime : मां ने अपने बेटे को सुला दी मौत की नींद, इस मामूली वजह से वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

May 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

धमतरी। Crime : जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां एक मां ने अपने जिगर के टूकड़े को मौत के घाट उतार दिया। बेटे-बहू में आए दिन विवाद के चलते मां ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, जिले के रुद्री थाना इलाके के गंगरेल में 15 मई को एक युवक की लाश मिली थी। मामले की सूचना पर पुलिस ने जाँच शुरू की तो बड़ा खुलासा हुआ। युवक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक की मां ही है।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के पत्नी और माँ के बीच आये दिन विवाद होता था। वहीं बेटा का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था, जिसका इलाज भी चल रहा था। जिसका खर्च भी मृतक के माँ को उठाना पड़ रहा था। वहीं सप्ताह भर पूर्व युवक गणेश पटेल ने अपनी माँ से कहा था कि उसके पास घर नहीं पैसा नहीं है। वह पत्नी के साथ वापस पुराना घर में आकर रहना चाहता है। इधर मृतक की माँ फुलेश्वरी पटेल अपनी बहू को रखना नहीं चाहती थी।

उसी दौरान मृतक की पत्नी कांकेर बरदेभाठा अपने मायके शादी चली गयी। उसी दौरान बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से आये दिन होने वाले विवाद एवं उनके इलाज और दवाई पर होने वाले खर्च और बहुत के झगड़े से तंग आकर बीते 15 मई को सुबह 3 बजे किचन में रखे हसियाँ से पेट में हमला कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी माँ ने हत्या में उपयोग किये गये सामान को छिपाने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इधर पुलिस आरोपी फुलेश्वरी पटेल 65 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all