Live Khabar 24x7

Crime : युवक पर छाया गांव का माहौल सुधारने का खुमार, सिर्फ इस वजह से सरेआम कर दी शख्स की हत्या, पुलिस भी रह गई दंग…

July 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

कांकेर। Crime : जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देनी वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक शख्स ने एक युवक की सरेआम चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में चौकाने वाली बात यह हैं कि मृतक और आरोपी के बीच में कोई विवाद नहीं थी। आरोपी के मुताबिक जिस युवक को उसने मारा है वह शादीशुदा था लेकिन गांव की एक लड़की से भी संबंध बना लिए थे। उसे यह गलत लगा इसलिए उसने हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8 बजे चारामा क्षेत्र के भोथा गांव का रहने वाला युवक उमेश बघेल (28 वर्ष) अटल चौक के पास खड़ा था, तभी आरोपी लकेश्वर निषाद वहां पहुंचा और उसने उमेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले से उमेश बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

Read More 

Crime : दरींदे ने अपने तीन बच्चों और पत्नी को को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, फिर जेल जानें के डर से….

 

ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर उसे 2 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उमेश शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसका अफेयर एक दूसरी लड़की के साथ चल रहा था।

पत्नी के होते हुए किसी और के साथ अफेयर रखने के लिए उसने कई बार उमेश को समझाया था, लेकिन वो नहीं माना। आरोपी ने बताया कि ऐसे लोग समाज को गंदा करते हैं, इसलिए उसने उमेश की हत्या कर दी। पुलिस को जब इस मामले का पता चला तो वे खुद भी दंग रह गई। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all