Live Khabar 24x7

Crime : तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, पति को छुड़वाने के नाम पर भी ठगे लाखों रूपए, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कवर्धा। Crime : जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां एक शख्स ने तंत्र- मंत्र का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया हैं। साथ ही आरोपी ने पीड़िता से 3 लाख की ठगी भी की है, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को एमपी से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सिटी थाने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि, 6 महीने पहले चाय की टपरी पर उसकी मुलाकात हुई थी। जहां आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी। लेकिन पीड़िता ने उसे भगा दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई और घर आया। बता दें पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी। आरोपी ने फिर जज को पैसे देने के नाम पर 6 महीने में 3 लाख रुपये भी ठग लिये।

कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान फिर उसके घर आया और तंत्र- मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाने लगा कि, मैं उसे छुड़वा लूंगा और शारीरिक संबंध बनाया। तक़रीबन 4- 5 बार उसने संबंध बनाया लेकिन तब भी पीड़िता के पति की रिहाई नहीं हुई। जिसकी बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

RELATED POSTS

View all

view all