CSK vs LSG : लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग…
April 23, 2024 | by Nitesh Sharma

CSK vs LSG : आईपीएल 2024 के 39 वे मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राहुल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। खराब फॉर्म में चल रहे रचिन रवींद्र की जगह डेरिल मिचेल की वापसी हुई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्सः अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्ताफिजुर रहमान, मथिशा पथिराना। (इम्पैक्ट सब: समीर रिज्वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर)
लखनऊ सुपरजाएंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
RELATED POSTS
View all