Live Khabar 24x7

CUET UG Rresult 2023 : सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी, इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम

July 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। CUET UG Rresult 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट (CUET UG Result 2023) जारी कर दिया है। UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने रिजल्ट जारी होने की घोषणा की है। उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह परीक्षा 21 मई को शुरू हुई और 23 जून को समाप्त हुई। परीक्षाएं मूल रूप से 31 मई को समाप्त होने वाली थीं, लेकिन 23 जून तक चलीं। इस साल NTA के पास CUET UG 2023 के लिए कुल 16.85 लाख पंजीकरण थे। CUET UG 2023 परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

इससे पहले प्रोविजनल आंसर की 29 जून को जारी की गई थी, जिसके बाद कई छात्रों ने शिकायत की थी कि इसमें कई त्रुटियां हैं। NTA ने 3 जुलाई को CUET UG 2023 Answer Key को फिर से जारी की थी. इसमें से कुल 333 प्रश्न हटा दिए गए थे। हालांकि, इस सप्ताह आंसर की का एक और सेट जारी किया गया, जिसमें 411 प्रश्न हटा दिए गए हैं।

इन आसान स्टेप्स में चेक करें परिणाम चेक

  • NTA CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो।
  • अपना क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपका CUET UG Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • CUET UG Result 2023 चेक करें और भविष्य के संदर्भ में सेव करें।

RELATED POSTS

View all

view all