Live Khabar 24x7

32 लाख का अफीम बेचने तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा

September 1, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने पंडरी एक्सप्रेसवे के नीचे अफीम के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पंजाब का रहने वाला है। जो रायपुर में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 2.106 किलोग्राम अफीम और एक एक्टिवा (क्रमांक सीजी 04 पीएस 5109) बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 32,13,340 रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को सूचना मिली कि पंडरी एक्प्रेसवे के नीचे एक व्यक्ति एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एस. 5109 में अवैध मादक पदार्थ अफीम रखा है। और बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है। जिस पर ASP शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को सूचना की। जांच कर आरोपी को अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशि दिया गया, जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.106 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एस. 5109 जुमला कीमती लगभग 32,13,340/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 475/24 धारा 18(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

कुलजिन्दर सिंह पिता सरदार चन्नन सिंह उम्र 49 साल पता ग्राम कल्लू सोहना, थाना कादिया, जिला गुरदासपुर पंजाब। हालपता गुरूद्वारा के पीछे, टावर वाला मकान श्यामनगर, थाना तेलीबांधा रायपुर

 

RELATED POSTS

View all

view all