Live Khabar 24x7

Cyclone Biparjoy Update : भारत के इन राज्यों में तबाही मचाएगा बिपरजॉय! कई प्रदेशों में अलर्ट जारी, जानें क्या हैं मौसम विभाग का पूर्वानुमान?

June 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Cyclone Biparjoy Update : अरब सागर में उठा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ कई राज्यों के लिए बड़ी मुसीबते खड़ी कर सकता हैं। यह चक्रवात गुजरात के तटीय पोरबंदर जिले से करीब 900 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित रहा हैं। इसके कारण मछुआरों को गहरे समुद्र क्षेत्रों से तट पर लौटने के लिए कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चक्रवात के कारण 10, 11 और 12 जून को हवा की गति 45 से 55 समुद्री मील प्रति घंटे तक जा सकती है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई हैं कि चक्रवात अगले 48 घंटों में यह और तेज हो सकता है। यह कल (गुरुवार) से पूर्व-मध्य अरब सागर से धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह चक्रवात तीन राज्यों को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात की रफ्तार 135 से 145 किमी प्रति घंटा है।

इन राज्यों में दिखेगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दो दिनों के दौरान यह तूफान उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ जाएगा। इस तूफान की चपेट में उत्तर केरल, कर्नाटक, गोवा के तटीय इलाके आ सकते हैं। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, चक्रवाती तूफान को तटीय इलाकों तक पहुंचने के लिए काफी लंबी यात्रा करनी है।

इन राज्यों में अलर्ट

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण सौराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में 9 से 11 जून के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं इस तूफान को लेकर केरल, कर्नाटक और गोवा की सरकार अलर्ट मोड में हैं।

RELATED POSTS

View all

view all