Live Khabar 24x7

Cyclone Biperjoy Update : चक्रवात बिपरजॉय ने धारण किया विकराल रूप, आज शाम गुजरात के कच्छ से टकराने की आशंका, मचेगी भारी तबाही!

June 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

Cyclone Biperjoy Update : चक्रवात बिपरजॉय ने कई राज्य के लोगों का जीना मुश्किल कर रखा हैं। वहीं अभी यह चक्रवात गुजरात के तटों की तरफ खतरनाक रूप लेकर बढ़ रहा हैं। गुजरात के जूनागढ़ जिले में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तटों के किनारे स्थिति घरों में समुद्र का पानी घुस गया है। स्थानीय लोगों और मछुआरों के अलर्ट जारी किया गया है। आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है।

Read More : Cyclone Biparjoy : गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा बिपरजॉय, इन राज्यों में भी मचा रहा तबाही, गृह अमित शाह ले रहे समीक्षा बैठक

इस खतरे से जनता को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए सभी सशस्त्र बल जो सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तट रक्षकों ने खुद को तैयार किया है। वह स्थानीय लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए तैयार किया गया हैं। विंग कमांडर एन मनीष ने कहा हैं कि भारतीय सेना ने पूरे गुजरात के साथ-साथ मांडवी और द्वारका के स्थानों पर 27 से अधिक राहत स्तंभों को तैनात किया है। सेना के अधिकारियों ने भी नागरिक प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ टीमों के साथ संयुक्त रूप से राहत अभियान शुरू किया है।

RELATED POSTS

View all

view all