Live Khabar 24x7

Cyclone Mocha Alert : देशभर में तबाही मचाएगा ‘मोचा’! मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन राज्यों में दिखेगा असर…

May 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Cyclone Mocha Alert : देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान मोचा अपना असर दिखा रहा हैं। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज मोचा तूफान भंयकर रूप धारण कर सकता है। इस तूफान से प्रभावित होने वाले राज्यों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोचा एक गहरे दबाव के साथ अपना असर दिखाएगा। वहीं चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।मौसम विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवात मोचा के शुक्रवार 12 मई तक बहुत गंभीर तूफान में तब्दील होने की संभावना है, जहां हवा की गति 130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Read More : CG Job Alert : स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली बंपर पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें अप्लाई

चक्रवाती सिस्टम के शुरू में उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर और बाद में बांग्लादेश-म्यांमार तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। चक्रवाती तूफान की आशंका के बीच पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की राज्य सरकारों ने तैयारी कर ली हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को चक्रवात से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य सरकार स्थिति को संभालने के लिए तैयार है। सीएम बनर्जी ने कहा, अगर अलग-अलग परिस्थितियां आती हैं, तो हम तटीय इलाकों से लोगों को बचाएंगे, क्योंकि चक्रवात बांग्लादेश और फिर म्यांमार तक जाएगा।

कई राज्‍यों में बार‍िश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के कई राज्‍यों में भारी बार‍िश की आशंका जताई है। व‍िभाग के मुताब‍िक, आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक के दक्षिणी भाग, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं, नौ और 10 मई को अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all