Live Khabar 24x7

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बरपाएगा छत्तीसगढ़ में कहर, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी, इन ट्रेनों के परिचालन भी प्रभावित

October 24, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर दिखेगा। इसके चलते प्रदेश में अगले 3-4 दिन बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की सी मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है। वहीं 25-26 अक्टूबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंचने का पूर्वानुमान है।

8 जिलों के लिए यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़- बिलाईगढ़, महासमुंद और गरियाबंद में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले 3 दिन बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

25 अक्टूबर_ सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले।
26 अक्टूबर_ बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले ।
27 अक्टूबर_ रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग।

चक्रवाती तूफ़ान “दाना” उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है| इसके प्रभाव से 24 व् 25 अक्टूबर को उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो थिानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। 25-26 तारीख को गरज-चमक वज्रपात के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है,जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 26 अक्टूबर को मध्य एवं दश्चिण छत्तीसगढ़ मेंआकाश मेघमय रहने तिा एक-दो थिानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।

यह ट्रेन रहेगी रद्द

22973 गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
09059 सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
18425 पुरी दुर्ग एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
20823 पूरी अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
09060 ब्रहमपुर सूरत एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

RELATED POSTS

View all

view all