Live Khabar 24x7

Cylinder Blast : चाय बनाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, पूरे घर में फैली आग, एक महिला झुलसी…

May 17, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बिलासपुर। Cylinder Blast : जिले में गैस सिलेंडर फटने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई हैं। बताया गया कि महिला ने चाय बनाने के लिए गैस सिलेंडर चालू किया तो अचानक से ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। आगजनी की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा क्षेत्र की है।

Read More : Cylinder Blast : सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

मिली जानकारी के अनुसार, यदुनंदन नगर तिफरा क्षेत्र में एक महिला ने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चालू किया। इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग पूरे घर में फैल गया। तुरंत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जलते सिलेंडर में गीला कपड़ा बांध कर और उस पर मिट्टी डाल कर आग को नियंत्रित किया।

RELATED POSTS

View all

view all