Live Khabar 24x7

Cylinder Blast : सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

March 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

जयपुर। Cylinder Blast : राजस्थान के जयपुर में आज सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोग जिंदा जल गए। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत हुई है। घटना विश्वकर्मा थानाक्षेत्र के जैसल्या गांव की है। मरने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे। वे यहां इस मकान में किराए पर रह रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Read More : Double Murder : घर घुसकर की धारदार हथियार से दादी-पोती की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

मिली जानकारी के अनुसार गैस जल रही थी, तभी अचानक से सिलेंडर फट गया और पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। जिस कारण पांचों लोगों को घर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वे जिंदा ही मकान के अंदर जलकर मारे गए। पुलिस टीम फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all