DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, सरकार ने महंगाई भत्ते में की 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
July 2, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। DA Hike : राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तौफा दिया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए आदेश भी जारी किया जा चुका है। आदेश अनुसार बढ़े हुए महंगाई भत्ते का दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद अब कर्मचारियों की किस्मत जागने वाली है। उनकी सैलरी, महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी आदेश अनुसार दी जाएगी।
4 फीसदी की वृद्धि
DA Hike : महाराष्ट्र की शिंदे सर्कार ने कर्मचारी और पेंशनरों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। कर्मचारियों को अब सैलरी में 38 फीसदी के महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था। वहीं वित्त विभाग द्वारा शासनादेश जारी करने के साथ ही अब उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 42% हो गए हैं। अब उन्हें केंद्र के समान ही बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा।
जून महीने के वेतन के साथ नगद
DA Hike : सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते की नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू होगी। सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से 31 मई 2023 तक के बकाए महंगाई भत्ते का भुगतान जून महीने के वेतन के साथ ही नकद में किया जाना है। ऐसे में उन्हें 5 महीने के एरियर का भुगतान किया जाएगा।
RELATED POSTS
View all