दुर्ग। DA Hike : छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार हरेली पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने पिछली कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। वहीं, अब नगर निगम ड्रग ने अपने करमचैयों को बड़ी खुशखबरी दी है। अस्गस्ट महीने से बढे हुए महंगाई भत्ते का भुगतान करने के लिए निगम प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।
Read More : DA Hike : सरकार ने कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का किया ऐलान, केंद्र के समान मिलेगा DA, लंबे समय से चल रही थी मांग
मीडिया जानकारी मुताबिक, दुर्ग नगर निगम के कर्मचारियों को अगस्त महीने से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। यानि अगले महीने से सरकारी कर्मचारियों के खाते में 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता आएगा। बता दें कि इससे पहले सरकारी कर्मचारियों को 33 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता रहा है।
पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने से निगम को 12.50 लाख का अतरिक्त भार वहन करना पड़ेगा। वहीं, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1500 से 5000 कर्मचारियों को मिलेगा।
बता दें कि 5 जुलाई को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत वृद्धि करने के प्रस्ताव पर फैसला लिया गया था। इससे पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता था, लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद अब उन्हें 38 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। DA में वृद्धि के बाद सरकार पर 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भर आएगा।