Live Khabar 24x7

Daily Panchang 27 July : आज का दैनिक पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

July 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Daily Panchang 27 July : अगर आप भी आज अपने दिन की शुरुआत करने जा रहे है, तो आपको आज का पंचांग जरूर देख लेना चाहिए। जिससे आप बेहतर फैसले ले सकते है। आज हफ्ते का चौथा दिन यानी गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। हिंदू धर्म (Hindu Religion) में माना गया है कि आज के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा करने से जीवन में नई ऊर्जा आती और घर में आए के स्त्रोत बढ़ते है।

Daily Panchang 27 July : आज हम आपको 27 जुलाई का दैनिक पंचांग (27 July Dainik Panchang) बताने जा रहे है। जो आपके दैनिक रोजमर्रा के कामों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके मुताबिक बताई गई जानकारी से मालूम पड़ता है कि हमारे ग्रहों की दशा व दिशा शुभ संकेत नहीं कर रही है तो हम आवश्यक कार्य बिना किसी लापरवाही के सावधानी के साथ निपटा सकते हैं। जानिए से आयोध्या धाम वाले आचार्य राधेश मिश्रा जी से आज का पंचांग।

मास- अधिक श्रावण मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- नवमी (सुबह 10:40 तक तत्पश्चात् दशमी)।
नक्षत्र- विशाखा (रात्रि 08:47 तक तत्पश्चात् अनुराधा)।
राहूकाल- दोपहर 01:49 से दोपहर 03:30 तक। (इस काल में कोई भी शुभ कार्य का आरंभ नहीं किया जाता है)
अग्नि वास- पृथ्वी पर (हवन करना शुभ कारक है)।

होमाहुति- शुक्र।

योग- शुभ (सुबह 09:12 बजे तक, तत्पश्चात् शुक्ल)।

श्रीसंवत्- 2080

संवत्सर- पिंगल।

शुक्र पश्चिम में कब अस्त होंगे- 04 अगस्त 2023, शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 27 मिनट पर।

दिशाशूल- दक्षिण में (यात्रा जरूरी हो तो दो दाना राई खाकर जाएं)

वार- गुरुवार।

अयन- उत्तरायण।

अभिजित शुभ मुहूर्त- सुबह 11:41से दोपहर 12:35 तक।

विजय शुभ मुहूर्त- दोपहर 02:22 से दोपहर 03:16 तक।

अमृत काल- दोपहर 04:34 से सायं 06:11 तक।

भद्रा- …………………।

सर्वार्थसिद्धि योग- रात्रि 08:47 से अगले दिन रात्रि 08:35 तक।

गण्डमूल- ……………….।

राहूवास- दक्षिण।

चंद्रवास- पश्चिम में।

सूर्योदय- सुबह 05:25 पर।

सूर्यास्त- सायं 06:44 पर होगा।

शिववास- गौरी के साथ (सुखप्रद)।

व्रत एवं त्योहार- ..………….।

 

RELATED POSTS

View all

view all