Live Khabar 24x7

DC vs KKR : आज दिल्ली के सामने होगी नाईट राइडर्स की टीम, ऋषभ-रिंकू बिखेरेंगे जलवा, जानें हेड-टू-हेड आकड़े में कौन हावी?

April 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

KKR vs DC

रायपुर। DC vs KKR : आईपीएल 2024 के 16 वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच विशाखापट्टनम के मैदान में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीम को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थे ऐसे में दोनों टीम आत्मविश्वास से लबरेज हैं। जिसके कारण फैंस उम्मीद कर रहे है कि रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

दिल्ली पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। वहीं श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली कोलकाता टीम तालिका में दूसरे पायदान पर हैं। उसने पहले सनजराइजर्स हैदराबाद को 20 रन और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया।

Read More : IPL 2024 : आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, पहले पंजाब और दिल्ली के बीच होगी भिड़त, शाम को ये टीमें होंगे आमने-सामने

हेड-टू-हेड आकड़े

हेड-टू-हेड की बात करें तो दिल्ली और कोलकाता में तगड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों का कुल 32 बार आमना-सामना हुआ है। डीसी ने जहां 15 मैचों में जीत हासिल की तो वहीं केकेआर ने 16 मुकाबलों में विजयी परचम फहराया। एक मैच बेनतीजा रहा। दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ पिछले तीन मैचों में बाजी मारी है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्तजे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

RELATED POSTS

View all

view all